द इंडियन व्यू

एशिया कप राइजिंग स्टार्स : बांग्लादेश ए व पाक ए की भिड़ंत, इंडिया ए बाहर

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के फाइनल में इंडिया ए नहीं पहुंच सकी है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ए को हार मिली। इस तरह फाइनल हो गया है कि इंडिया और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल नहीं होगा, जिसकी उम्मीद…

Ragwendra P Singh
November 22, 2025
2 min read
एशिया कप राइजिंग स्टार्स :  बांग्लादेश ए व पाक ए की भिड़ंत, इंडिया ए बाहर

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के फाइनल में इंडिया ए नहीं पहुंच सकी है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ए को हार मिली। इस तरह फाइनल हो गया है कि इंडिया और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल नहीं होगा, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फाइनल में बांग्लादेश ए और पाकिस्तान ए टीम की भिड़ंत होगी।

इंडिया ए को अपने सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के हाथों शर्मनाक हार मिली, जबकि पाकिस्तान ए टीम ने श्रीलंका ए को करीबी मुकाबले में 5 रनों के अंतर से हराया है।

शुक्रवार 21 नवंबर को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल इंडिया ए और बांग्लादेश ए टीम के बीच खेला गया, जो आखिरी गेंद तक चला तो टाई रहा।

साभार : गूगल

इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें इंडिया ए टीम बिना कोई रन बनाए दो विकेट गंवा दी। ऐसे में सिर्फ एक रन का लक्ष्य सुपर ओवर में बांग्लादेश के सामने था, जिसे एक ही गेंद पर बांग्लादेश ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया, क्योंकि विकेट गिरने के बाद अगली गेंद वाइड हो गई थी। दोनों टीमों ने 20-20 ओवर में 6-6 विकेट खोकर 194-194 रन बनाए थे।

वहीं, पाकिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल की बात करें तो पाकिस्तान ए ने 9 विकेट खोकर 20 ओवर में 153 रनों का स्कोर खड़ा किया था। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम आखिरी गेंद पर 148 रनों पर ढेर हो गई और मुकाबला 5 रनों के अंतर से हार गई।

पाकिस्तान की टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय है, जिसने अपने सेमीफाइनल समेत कुल चार मैच जीते हैं। इंडिया ए टीम को भी पाकिस्तान ने हराया था। वहीं, बांग्लादेश को एक मैच में हार मिली थी।

अब ऐसे में फाइनल मैच और भी ज्यादा दिलचस्प होगा। फाइनल मुकाबला रविवार 23 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। काफी समय के बाद बांग्लादेश की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया था। आखिरी बार 2019 में टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी।

इस मैच में बांग्लादेश की टीम आसानी से फाइनल में जा सकती थी, क्योंकि आखिरी गेंद पर टाई के लिए 3 रन चाहिए थे, लेकिन विकेटकीपर ने फिर भी गेंद को स्टंप्स पर मारने की कोशिश की और थ्रो बाई से एक अतिरिक्त रन मिल गया था, जिससे स्कोर टाई हो गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।