द इंडियन व्यू

एशिया कप में भारत की एकतरफा जीत, गावस्कर बोले - ये पाकिस्तान टीम नहीं, पोपटवाड़ी लग रही थी

पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान टीम को 'पोपटवाड़ी' के रूप में नया नाम दिया है। मुंबई क्रिकेट में इस शब्द का इस्तेमाल काफी होता है। साभार : गूगल गावस्कर ने पाकिस्तान को यह नाम भारत की…

Ragwendra P Singh
September 15, 2025
2 min read
एशिया कप में भारत की एकतरफा जीत, गावस्कर बोले - ये पाकिस्तान टीम नहीं, पोपटवाड़ी लग रही थी

पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान टीम को 'पोपटवाड़ी' के रूप में नया नाम दिया है। मुंबई क्रिकेट में इस शब्द का इस्तेमाल काफी होता है।

साभार : गूगल

गावस्कर ने पाकिस्तान को यह नाम भारत की धमाकेदार जीत के बाद दिया। एशिया कप 2025 के 6ठे मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 128 रनों का टारगेट रखा था जिसे टीम इंडिया ने 25 गेंदें और 7 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रनों की कप्तानी पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत देते हुए 31 रन बनाए। कुलदीप यादव को 3 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। मैच के बाद गावस्कर ने कहा, "यह मुझे पाकिस्तान क्रिकेट टीम जैसी नहीं लगी। यह पोपटवाड़ी टीम जैसी लग रही थी।"

मुंबई क्रिकेट की बोलचाल की भाषा में, पोपटवाड़ी टीम एक कमज़ोर टीम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मुंबई क्रिकेट जगत में, पोपटवाड़ी टीम मुहावरा दिलीप सरदेसाई जैसे कई पुराने दिग्गज खूब इस्तेमाल किया करते थे। जिन्होंने कई कमजोर गेंदबाजी आक्रमणों को 'पोपटवाड़ी' आक्रमण कहा था।

गावस्कर ने आगे कहा, "मैं दशकों से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को फॉलो करता आ रहा हूं। मेरी सबसे पुरानी क्रिकेट यादों में से एक है, महान खिलाड़ी हनीफ मोहम्मद का खेल देखने के लिए चर्चगेट स्टेशन से वानखेड़े स्टेडियम तक दौड़ना। यह वही टीम नहीं है।

मुझे नहीं लगता कि वे दूसरी टीमों को ज्यादा चुनौती दे पाएंगे।" जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान नहीं तो, भारत को किन टीमों से सावधान रहना चाहिए, तो गावस्कर ने श्रीलंका और अफगानिस्तान का नाम लिया।

उन्होंने कहा, "श्रीलंका के पास तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों हैं, जबकि अफगानिस्तान एक बहुत ही अप्रत्याशित टीम है, जिसमें राशिद खान जैसे खिलाड़ी हैं। इसलिए भारत को इन दो टीमों से सावधान रहना चाहिए।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।