एशिया कप फाइनल से पहले विवाद: ट्रॉफी फोटोशूट बना बहस का मुद्दा
आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले एक नया विवाद सामने आया है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है। आमतौर पर फाइनल मैच से पहले…

आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले एक नया विवाद सामने आया है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है। आमतौर पर फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों के साथ ट्रॉफी का फोटोशूट होता है, लेकिन इस बार यह नहीं हुआ।

मामले ने तूल तब पकड़ा जब पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने इसका जिम्मेदार भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को ठहरा दिया। मीडिया से बात करते हुए आगा ने कहा, "यह पूरी तरह भारतीय टीम पर निर्भर करता है कि वे इसमें भाग लेना चाहते हैं या नहीं। हम तो बस प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।
अगर वे आना चाहें तो आएं, नहीं तो हम कुछ नहीं कर सकते।" सलमान आगा ने आगे कहा कि उनकी टीम मीडिया की हलचल से प्रभावित नहीं होती और क्रिकेट पर फोकस कर रही है।
"हम उन चीज़ों पर ध्यान नहीं देते जिन पर हमारा नियंत्रण नहीं है। हमारा लक्ष्य एशिया कप जीतना है और हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं," उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा।
लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि जब सलमान आगा खुद यूएई और भारत के खिलाफ पिछले मैचों से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए थे, तब प्रोटोकॉल की बात कहां थी? क्या प्रेस कॉन्फ्रेंस भी टूर्नामेंट के प्रोटोकॉल का हिस्सा नहीं है? गौरतलब है कि मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट्स में आमतौर पर दोनों कप्तानों का ट्रॉफी फोटोशूट होता है, लेकिन यह कोई लिखित नियम नहीं है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनल से पहले दोनों टीमों को जरूरी दिशा-निर्देश भेजे जाते हैं, पर भारतीय टीम को इस बार ऐसा कोई कम्युनिकेशन नहीं मिला है। फिलहाल, दोनों टीमें मैदान पर भिड़ने को तैयार हैं, लेकिन मैदान के बाहर यह मनमुटाव चर्चा का विषय है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
