द इंडियन व्यू

एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे होंगे कप्तान

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात में 12 से 21 दिसंबर तक होने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है।चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज़ आयुष…

Ragwendra P Singh
November 28, 2025
1 min read
एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे होंगे कप्तान

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात में 12 से 21 दिसंबर तक होने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है।चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे को 15 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान) भी टीम में शामिल हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 दिसंबर को दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। टीम के अधिकांश खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रही त्रिकोणीय सीरीज़ में हिस्सा ले रहे हैं, जहां रविवार को भारत अंडर-19 ‘A’ अफगानिस्तान अंडर-19 के खिलाफ फाइनल खेलेगा। एशिया कप 2025 को अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 से पहले एक महत्वपूर्ण तैयारी टूर्नामेंट माना जा रहा है।भारतीय टीमआयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी,अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर),हर्वंश सिंह (विकेटकीपर),युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान,खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक,डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उदव मोहन, आरोन जॉर्ज।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।