एशिया कप 2025 : तुषारा-मेंडिस के बल पर सुपर-4 में पहुंची श्रीलंका, अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया
अबू धाबी : नुवान तुषारा की कसी हुई गेंदबाजी और कुसल मेंडिस की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर एशिया कप के सुपर-4 में जगह पक्की कर ली है। इस हार से अफगानिस्तान का अभियान खत्म…

अबू धाबी : नुवान तुषारा की कसी हुई गेंदबाजी और कुसल मेंडिस की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर एशिया कप के सुपर-4 में जगह पक्की कर ली है। इस हार से अफगानिस्तान का अभियान खत्म हो गया और बांग्लादेश को भी सुपर-4 में एंट्री मिल गई।
शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। खराब शुरुआत के बाद मोहम्मद नबी की तूफानी फिफ्टी (22 गेंद, 60 रन, 6 छक्के, 3 चौके) और कप्तान राशिद खान (23 गेंद, 24 रन) की पारी के सहारे टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने चार विकेट झटके। जबकि दुष्मंथ चमीरा, दुनिथ वेल्लालागे और दशुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम किया। मेंडिस ने नाबाद 74 रनों की जिम्मेदार भरी पारी खेली, जबकि कुसल परेला ने 28 और कमिंदु मेंडिल ने 26 रन का अहम योगदान दिया।
अफगानिस्तान की गेंदबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। मुजीब उर रहमान, अजमतउल्ला ओमारजई, मोहम्मद नबी और नूर अहमद को एक-एक सफलता मिली, लेकिन राशिद खान 4 ओवर में 23 रन खर्च करने के बावजूद विकेट नहीं ले पाए।
इस नतीजे के साथ एशिया कप के सुपर-4 में सभी टीमें तय हो गई हैं। ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान, जबकि ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने अगला चरण सुरक्षित कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
