एशियन पैरा गेम्स के लिए भारतीय पैरा तैराकी दल को साई गांधीनगर में दी गई विदाई
गांधीनगर। जापान में होने वाले 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय पैरा तैराकी दल के सम्मान में मंगलवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय केंद्र गांधीनगर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस…

गांधीनगर। जापान में होने वाले 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय पैरा तैराकी दल के सम्मान में मंगलवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय केंद्र गांधीनगर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक होंगे मुकाबले, 6 तैराक भारतीय दल में शामिल
एशियन पैरा गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। भारतीय पैरा तैराकी दल कोच हरिंद्र यादव के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए अधिकारियों ने उनके प्रदर्शन पर भरोसा जताया।
प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल में छह तैराक शामिल हैं। ब्लाइंड श्रेणी में जहांगीर मोल्ला एस12 वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। वहीं, शारीरिक दिव्यांगता श्रेणी में शम्स आलम, रोहित कुमार और अब्दुल कादिर इंदौरी एस5 वर्ग में हिस्सा लेंगे। कपिल एस10 और वैष्णवी जगताप एस8 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
साई अधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
विदाई समारोह में साई गांधीनगर के क्षेत्रीय निदेशक प्रशांत सिंह, उप निदेशक अशोक खत्री और सहायक निदेशक इशप्रीत मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामना उपहार भेंट किए।

क्षेत्रीय निदेशक प्रशांत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि देश को अपने पैरा एथलीटों पर गर्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करेंगे। समारोह का समापन खिलाड़ियों, कोच और साई अधिकारियों के सामूहिक उत्साहवर्धन तथा 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
