द इंडियन व्यू

फिटनेस, भूख और जुनून, डोनाल्ड ने बताया क्यों लंबे समय तक खेलेंगे कोहली

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट से जल्दी संन्यास लेने की बात स्वीकार की, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोहली की क्रिकेट के प्रति भूख और जुनून उन्हें 2027 तक…

Ragwendra P Singh
January 11, 2026
2 min read
फिटनेस, भूख और जुनून, डोनाल्ड ने बताया क्यों लंबे समय तक खेलेंगे कोहली

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट से जल्दी संन्यास लेने की बात स्वीकार की, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोहली की क्रिकेट के प्रति भूख और जुनून उन्हें 2027 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीवित रखेगा।

डोनाल्ड ने आईपीएल के 2014-15 सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजी कोच के रूप में कोहली के साथ काम किया था और उन्होंने भारतीय स्टार की कड़ी मेहनत और फिटनेस को लेकर अपनी प्रशंसा व्यक्त की।

डोनाल्ड ने कहा, ‘‘फिटनेस और खेल के प्रति किसी खिलाड़ी में इतनी भूख मैंने नहीं देखी। मेरे मन में उनके लिए बेहद सम्मान है। मैं अक्सर ड्रेसिंग रूम में यही बात करता हूं कि वह खुद को फिट रखने में किसी मशीन से कम नहीं हैं। कोई भी उनके जितना मेहनत नहीं करता।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुझे वास्तव में उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए देखना याद आता है। हाँ, उन्होंने शायद थोड़ी जल्दी संन्यास लिया, लेकिन मुझे कोई शक नहीं कि हम उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट और विश्व कप में खेलते हुए देखेंगे।’’

© BCCI

डोनाल्ड ने आगामी टी20 विश्व कप पर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने एक संतुलित और मजबूत टीम तैयार की है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में यह टूर्नामेंट बेहद रोमांचक होगा। हमेशा चर्चा रहती है कि टीम में कौन शामिल होना चाहिए और कौन नहीं। भारत के विकेट किसी भी गेंदबाज के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। मैंने आईपीएल में देखा है कि पावर प्ले में 124 रन बनाना कितना कठिन है। यह सचमुच बल्लेबाजी की कला का कमाल है।’’

उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, ‘‘अगर आप सोच-समझकर गेंदबाजी करें तो मैच में आपका पलड़ा भारी रहेगा। मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका फाइनल तक पहुंचेगी।’’

डोनाल्ड ने एसए20 लीग की प्रगति पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले साल डरबन सुपर जायंट्स के साथ जुड़ने का मौका पाया, और ड्रेसिंग रूम का माहौल आईपीएल जैसा महसूस हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट अभी आईपीएल जितना बड़ा नहीं है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के दृष्टिकोण से यह सर्वश्रेष्ठ है। इस लीग में युवाओं को शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिल रहा है। माहौल शानदार है और मुझे पूरा भरोसा है कि यह टूर्नामेंट भविष्य में और भी बड़ा होगा।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।