एल गौना ओपन: कड़े संघर्ष के बाद हारे अभय सिंह, विश्व के 7वें नंबर के खिलाड़ी को दी कड़ी टक्कर
भारत के शीर्ष खिलाड़ी अभय सिंह मिस्र के एल गौना में चल रही पीएसए प्लैटिनम प्रतियोगिता एल गौना ओपन स्क्वाश के पुरुष वर्ग के दूसरे दौर में पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से हार गए।…

भारत के शीर्ष खिलाड़ी अभय सिंह मिस्र के एल गौना में चल रही पीएसए प्लैटिनम प्रतियोगिता एल गौना ओपन स्क्वाश के पुरुष वर्ग के दूसरे दौर में पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से हार गए।
विश्व में 25वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने सोमवार को खेले गए मैच में शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने विश्व में सातवें नंबर के खिलाड़ी इब्राहिम के खिलाफ पहला और तीसरा गेम अपने नाम किया, लेकिन वह अपनी लय को अंत तक कायम नहीं रख सके।

मिस्र के छठे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इब्राहिम ने अंततः यह कड़ा मुकाबला 7-11, 11-9, 9-11, 11-5, 11-8 से जीत लिया। यह मैच कुल 68 मिनट तक चला, जिसके बाद इब्राहिम ने खिताब के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
