द इंडियन व्यू

एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2025: स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर भारत क्वार्टरफाइनल में

चेन्नई/मदुरै : भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप तमिलनाडु 2025 में अपने शानदार अपराजित अभियान को जारी रखते हुए मंगलवार को स्विट्जरलैंड को 5-0 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर…

Ragwendra P Singh
December 3, 2025
2 min read
एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2025: स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर भारत क्वार्टरफाइनल में

चेन्नई/मदुरै : भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप तमिलनाडु 2025 में अपने शानदार अपराजित अभियान को जारी रखते हुए मंगलवार को स्विट्जरलैंड को 5-0 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली। रोहित की कप्तानी और पी.आर. श्रीजेश की कोचिंग में खेल रही भारतीय टीम अब 05 दिसंबर को बेल्जियम से मुकाबला करेगी।मैच की दमदार शुरुआत: मनमीत सिंह और शारदानंद तिवारी की चमकभारत ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। मुकाबले का पहला गोल दूसरे ही मिनट में जन्मदिन मना रहे मनमीत सिंह ने दागा। उन्होंने 11वें मिनट में एक और शानदार फील्ड गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।इसके तुरंत बाद, 13वें मिनट में शारदानंद तिवारी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 3-0 कर दिया। साइक्लोन के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों को भारतीय खिलाड़ियों के तेजतर्रार खेल ने रोमांचित कर दिया।हाफटाइम से पहले भारत का दबदबा कायमपिछले मैच में ओमान के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाले अर्शदीप सिंह ने 28वें मिनट में भारत का चौथा गोल दागा। उधर, गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह ने स्विट्ज़रलैंड के कई हमलों को शानदार बचाव से नाकाम किया।चौथे क्वार्टर में भी नहीं रुका भारत का आक्रमणभारत ने आखिरी क्वार्टर में भी अपना दबदबा बनाए रखा। 54वें मिनट में शारदानंद तिवारी ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए न सिर्फ टीम का पांचवां गोल दागा, बल्कि ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी बने। इससे मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में मुहर लग गई और स्विट्ज़रलैंड वापसी की कोशिश भी नहीं कर सका।नॉकआउट से पहले भारत का धमाकेदार प्रदर्शनभारत इससे पहले चिली को 7-0 और ओमान को 17-0 से हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर चुका है। स्विट्जरलैंड पर 5-0 की बड़ी जीत ने टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत किया है।अब असली अग्निपरीक्षा – क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम से भिड़ंतभारत 05 दिसंबर को चेन्नई में क्वार्टरफाइनल में उतरेगा, जहां उसका सामना मजबूत टीम बेल्जियम से होगा। टीम की लगातार फॉर्म और आक्रामक खेल को देखते हुए भारतीय दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।