द इंडियन व्यू

एफआईएच प्रो हॉकी लीग से अंतरराष्ट्रीय सत्र का आगाज करेगी भारतीय हॉकी टीमें

भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमें 15 फरवरी से शुरू हो रहे एफआईएच प्रो हॉकी लीग के मैचों के जरिये अंतरराष्ट्रीय सत्र की शुरूआत करेंगी। भारतीय पुरूष टीम का सामना स्पेन से होगा जबकि महिला टीम 15 फरवरी को कलिंगा स्टेडियम पर…

Ragwendra P Singh
January 16, 2025
1 min read
एफआईएच प्रो हॉकी लीग से अंतरराष्ट्रीय सत्र का आगाज करेगी भारतीय हॉकी टीमें

भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमें 15 फरवरी से शुरू हो रहे एफआईएच प्रो हॉकी लीग के मैचों के जरिये अंतरराष्ट्रीय सत्र की शुरूआत करेंगी। भारतीय पुरूष टीम का सामना स्पेन से होगा जबकि महिला टीम 15 फरवरी को कलिंगा स्टेडियम पर इंग्लैंड से खेलेगी।

साभार : गूगल

भारत के अधिकांश खिलाड़ी इस समय राउरकेला और रांची में हॉकी इंडिया लीग में खेल रहे हैं। एफआईएच प्रो लीग का भुवनेश्वर चरण सिडनी में चार से नौ फरवरी के बीच आस्ट्रेलिया चरण के बाद शुरू होगा।

भारत, स्पेन, इंग्लैंड, जर्मनी और आयरलैंड की पुरूष टीमें 15 से 25 फरवरी तक प्रो लीग मैच खेलेंगी। एफआईएच ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘आस्ट्रेलियाई चरण के बाद लीग का अगला चरण भारत के भुवनेश्वर में होगा जो हॉकीप्रेम के लिये मशहूर है। महिला टीम की स्पर्धा में भी भारत, स्पेन, इंग्लैंड, जर्मनी और नीदरलैंड खेलेंगे।’’

इसमें कहा गया ,‘‘दुनिया की शीर्ष टीमों के बीच 11 दिन के भीतर 24 मैच खेले जायेंगे।’’ एफआईएच प्रो लीग के इस सत्र का आगाज आस्ट्रेलिया में होगा जिसमें गत विजेता आस्ट्रेलियाई टीम ओलंपिक विजेता नीदरलैंड और स्पेन से खेलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।