द इंडियन व्यू

एफआईएच प्रो लीग : भारतीय पुरुष टीम का बेहतरीन प्रदर्शन, जर्मनी की 1-0 से हार

एफआईएच प्रो लीग के रिटर्न मैच में बुधवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व चैंपियंन जर्मनी को 1-0 से हराया। गुरजंत ने खेल के चौथे ही मिनट में गोल कर दिया। जर्मनी ने मंगलवार को भारत को 4 -1 से हराया था। @TheHockeyIndia…

Ragwendra P Singh
February 19, 2025
2 min read
एफआईएच प्रो लीग : भारतीय पुरुष टीम का बेहतरीन प्रदर्शन, जर्मनी की 1-0 से हार

एफआईएच प्रो लीग के रिटर्न मैच में बुधवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व चैंपियंन जर्मनी को 1-0 से हराया। गुरजंत ने खेल के चौथे ही मिनट में गोल कर दिया। जर्मनी ने मंगलवार को भारत को 4 -1 से हराया था।

@TheHockeyIndia

भारत ने मंगलवार के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। पहले ही मिनट से भारत ने दबदबा बनाया और चौथे क्वार्टर के अलावा जर्मन टीम को हमले करने के मौके ही नहीं दिए। गुरजंत ने मैच के चौथे मिनट में फील्ड प्रयास से गोल किया।

जर्मनी को आखिरी क्वार्टर में पांच और सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंस काफी मुस्तैद दिखा। भारत को भी दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन उन पर गोल नहीं हो सके। भारत ने पहले ही मिनट से आक्रामक खेल दिखाया जिससे जर्मन टीम असहज हुई।

पहले क्वार्टर के खत्म होने से 47 मिनट पहले जर्मनी को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोंजालो पेलाट की फ्लिक बाहर से निकल गई। 21वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा के शॉट को जर्मन गोलकीपर अलेक्जेंडर स्टाडलेर ने बचा लिया। भारत को 29वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका।

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीयों ने दबाव बनाए रखा लेकिन गोल करने का करीबी मौका नहीं बन सका। दूसरी ओर जर्मन टीम लगातार जवाबी हमलों में लगी रही लेकिन फायदा नहीं हुई।

हाफटाइम तक भारत के पास एक गोल की बढ़त थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। आखिरी क्वार्टर में जर्मन टीम ने लगातार हमले बोले और पांच पेनल्टी कॉर्नर बनाये लेकिन भारतीय रक्षण को भेद नहीं सके। इस जीत के बाद भारत प्रो लीग तालिका में चार मैचों में छह अंक लेकर सातवें स्थान पर है, जर्मनी छह मैचों में सात अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत को शुक्रवार को आयरलैंड से खेलना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।