द इंडियन व्यू

एफआईएच प्रो लीग : भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन जारी, ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से दी मात

एंटवर्प (बेल्जियम) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण में खराब प्रदर्शन जारी है। रविवार को एंटवर्प में चल रहे एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबले में भारतीय टीम को एक बार ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से…

Ragwendra P Singh
June 15, 2025
2 min read
एफआईएच प्रो लीग : भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन जारी, ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से दी मात

एंटवर्प (बेल्जियम) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण में खराब प्रदर्शन जारी है। रविवार को एंटवर्प में चल रहे एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबले में भारतीय टीम को एक बार ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत नीदरलैंड और अर्जेंटीना से मुकाबले हार चुका है। हालांकि यह सभी मुकाबले करीबी रहे थे।

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम ब्रैंड (4वें मिनट), ब्लेक गोवर्स (5वें मिनट) और कूपर बर्न्स (18वें मिनट) के गोलों ने उनकी टीम की जीत सुनिश्चित की, जबकि संजय (3वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (36वें मिनट) ने भारतीय टीम के लिए गोल किए।

मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की। टीम के खिलाड़ी संजय ने तीसरे मिनट में ही एक गोल करके भारत को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने अगले ही मिनट में गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। टिम ब्रैंड ने सनसनीखेज अंदाज में गोल किया। कुछ ही सेकंड बाद ब्लेक गोवर्स ने दूसरा गोल करके ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से आगे कर दिया। भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण को रोकने के लिए कुछ खास नहीं कर सके।

पहले क्वार्टर ब्रेक पर ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे था। फिर 18वें मिनट में कूपर बर्न्स ने गोल करते हुए इसे 3-1 तक बढ़ा दिया। इस गोल ने भारतीय टीम को दबाव में ला दिया। ऑस्ट्रेलिया ने तेज गति से आक्रमण करके अपनी बढ़त बढ़ाने की कोशिश की। अगले कुछ मिनटों में दोनों टीमों ने पीसी का आदान-प्रदान किया, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। पहले हाफ का अंत ऑस्ट्रेलिया के दो गोल से आगे रहने के साथ हुआ।

सेकेंड हाफ में भारतीय टीम ने पूरे जोश के साथ वापसी की और अंतर को कम किया। दिलप्रीत ने 36वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया। अंतिम क्वार्टर में कुछ ऐसे मौके आए जब भारतीय खिलाड़ी स्कोर बराबरी करके वापसी कर सकते थे, लेकिन वे मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अंतिम चरण में रोककर महत्वपूर्ण जीत के साथ खेल का अंत किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।