द इंडियन व्यू

निर्णायक मुकाबले में एनागोडिनेज़ चमकीं, पंजाब रॉयल्स ने महाराष्ट्र केसरी को 5–4 से हराया

नोएडा: निर्णायक 62 किग्रा महिला मुकाबले में एनागोडिनेज़ के संयमित और प्रभावशाली प्रदर्शन की बदौलत पंजाबरॉयल्स ने प्रो रेसलिंग लीग 2026 के मैच 12 में महाराष्ट्र केसरी पर 5–4 से महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। यह मुकाबला नोएडा…

Ragwendra P Singh
January 27, 2026
3 min read
निर्णायक मुकाबले में एनागोडिनेज़ चमकीं, पंजाब रॉयल्स ने महाराष्ट्र केसरी को 5–4 से हराया

नोएडा: निर्णायक 62 किग्रा महिला मुकाबले में एनागोडिनेज़ के संयमित और प्रभावशाली प्रदर्शन की बदौलत पंजाबरॉयल्स ने प्रो रेसलिंग लीग 2026 के मैच 12 में महाराष्ट्र केसरी पर 5–4 से महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। यह मुकाबला नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेला गया।

पंजाब ने पहले हाफ में दमदार प्रदर्शन करते हुए 4–1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन महाराष्ट्र ने बाउट 6 और 7 में जोरदार वापसी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। ऐसे दबावभरे माहौल में एनागोडिनेज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत दिलाई और पंजाब के लिए दो पूरे मैच अंक सुनिश्चित किए।

इस नतीजे के साथ महाराष्ट्र केसरी ने अपना लीग अभियान चार मैचों में तीन जीत, छह अंक और 23 बाउट जीत के साथ समाप्त किया, जबकि पंजाब रॉयल्स चार मैचों में छह अंकों और 18 बाउट जीत के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। प्रियामलिक को प्लेयर ऑफ द मैच और अतिश ठोडकर को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।

पंजाब रॉयल्स ने 53 किग्रा महिला वर्ग में मीनाक्षी के जरिए शानदार शुरुआत की। मीनाक्षी ने पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता गुज़मानलोपेज़युस ने यलिस के खिलाफ अनुशासित और नियंत्रित प्रदर्शन किया। शुरुआती टेकडाउन और पैसिविटी का फायदा उठाते हुए उन्होंने 6–0 की क्लीन जीत दर्ज कर पंजाब को शुरुआती बढ़त दिलाई।

74 किग्रा पुरुष मुकाबले में एशियन रेसलिंग चैंपियन चंद्रमोहन ने यश पर पूरी तरह दबदबा बनाया। पहले पीरियड में पैसिविटी ड्रॉक राने के बाद चंद्रमोहन ने लगातार टेकडाउन और टर्न लगाते हुए 18–0 से टेक्निकल सुपीरियोरिटी जीत दर्ज की।

महाराष्ट्र केसरी ने हैवी वेट मुकाबले में कप्तान रॉबर्ट बारन के जरिए वापसी की। बारन ने अनुभव और मैटकंट्रोल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब के कप्तान दिनेश धनखड़ को 10–1 से हराया और टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

हालांकि 76 किग्रा महिला मुकाबले में पंजाब ने फिर से बढ़त बना ली, जहां पूर्व अंडर-20 और अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियन प्रिया मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही पीरियड में फॉल हासिल किया और पंजाब को 3–1 की बढ़त दिला दी।

86 किग्रा पुरुष मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां अमित और संदीपमान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंतिम क्षणों में निर्णायक टेकडाउन और पुश-आउट के जरिए संदीपमान ने 8–7 से जीत दर्ज कर पंजाब की बढ़त 4–1 कर दी।

57 किग्रा पुरुष वर्ग में अतिशठोडकर ने महाराष्ट्र की वापसी की अगुवाई की। उन्हों नेचिराग छिकारा को 13–10 से हराकर अंतर कम किया। इसके बाद 57 किग्रा महिला मुकाबले में मनीषा भंवाला ने रजनीता जांगड़ा को 2–1 से हराकर महाराष्ट्र की उम्मीदें जिंदा रखीं।

निर्णायक 62 किग्रा महिला मुकाबले में एनागोडिनेज़ ने पूरे मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा। टेकडाउन, एक्सपोज़र और पुश-आउट के जरिए उन्होंने दोनों पीरियड्स में दबदबा दिखाया और डुडोवाबिल्यानाझिव को वाको हराकर पंजाबरॉयल्स की जीत पक्की कर दी।

65 किग्रा पुरुष मुकाबले में महाराष्ट्र ने रात का समापन तेज़व्यानवाज़गेन की जीत के साथ किया, जिन्होंने अनुज कुमार को 12–0 से हराया। हालांकि यह जीत महाराष्ट्र को कुल मुकाबले में जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रही।

कल पीडब्ल्यूएल 2026 के मैच डे 11 में दिल्ली दंगल वॉरियर्स का सामना टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स से होगा। लाइव प्रसारण रात 8:00 बजे से सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 और टेन 5 पर होगा, जबकि स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।