एनडीए की सरकार ने बिहार में विकास को दी है गति : राजनाथ सिंह
पूर्वी चंपारण : जिले के चिरैया विधानसभा क्षेत्र स्थित पताही हाई स्कूल मैदान में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते एनडीए उम्मीदवार लालबाबू साह के लिए वोट मांगे।इस दौरान बड़ी संख्या…

पूर्वी चंपारण : जिले के चिरैया विधानसभा क्षेत्र स्थित पताही हाई स्कूल मैदान में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते एनडीए उम्मीदवार लालबाबू साह के लिए वोट मांगे।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़े और उन्होंने फूल-मालाओं तथा नारों के साथ रक्षा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार बिहार में एनडीए की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नेताओं को उनसे सीख लेनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने जोर दिया कि नीतीश कुमार ने बीस वर्षों तक मुख्यमंत्री रहते हुए भी अपने ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगने दिया, जो राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता का वास्तविक उदाहरण है।रक्षा मंत्री ने महागठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद की राजनीति 'कट्टा संस्कृति' पर आधारित रही है। आज भी उनके प्रचार कार्यक्रमों में बच्चों से 'कट्टा' वाले गाने गवाए जा रहे हैं, जो उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार की जनता अब 'जंगल राज' वाले दिनों में वापस नहीं जाना चाहती।राजनाथ सिंह ने दावा किया कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार की छवि बदली है। उन्होंने कहा कि पहले लोग बिहार जाने से डरते थे, लेकिन अब बिहारवासी गर्व से कहते हैं कि "आइए हमारे बिहार में, अब यह बदल चुका है।" उन्होंने जनता से विकास और सुशासन के लिए एक बार फिर एनडीए को मौका देने की अपील की।रक्षा मंत्री के भाषण के दौरान लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका समर्थन किया और "नीतीश-राजनाथ जिंदाबाद" के नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
