एनएनएआई राष्ट्रीय राजमार्गों पर ‘आरोग्य वन’ करेगा विकसित
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजमार्गों के किनारे खाली जमीन पर थीम के आधार पर औषधीय पौधे लगाएगा। एनएचएआई ने इसे ‘आरोग्य वन’ परियोजना नाम दिया है। इसके पहले चरण में 17 भूमि खंडों पर 62.8 हेक्टेयर…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजमार्गों के किनारे खाली जमीन पर थीम के आधार पर औषधीय पौधे लगाएगा। एनएचएआई ने इसे ‘आरोग्य वन’ परियोजना नाम दिया है। इसके पहले चरण में 17 भूमि खंडों पर 62.8 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 67,462 औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि इन पौधारोपणों में नीम, आंवला, इमली, जामुन, नींबू, गूलर और मौलसरी सहित 36 औषधीय गुणों वाले वृक्ष शामिल होंगे। इन्हें देश में सभी राज्यों के कृषि-जलवायु क्षेत्रों के अनुसार लगाया जाएगा। प्राथमिकता उन स्थानों को दी जाएगी जो टोल प्लाजा, वे-साइड सुविधाओं, इंटरचेंज और प्रमुख हिस्सों के पास स्थित हैं ताकि जन-जागरूकता अधिकतम हो।
एनएचएआई ने बताया कि प्राधिकरण की योजना आगामी मानसून सीजन में लगभग 188 हेक्टेयर खाली भूमि पर वृक्षारोपण की योजना है। इससे राजमार्गों पर हरित गलियारों का निर्माण होगा जो पारिस्थितिकी को सुदृढ़ करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
