द इंडियन व्यू

एचसीएल स्क्वाश इंडियन टूर : वेलावन सेंथिलकुमार व अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में

पुरुष राष्ट्रीय विजेता वेलावन सेंथिलकुमार और महिला राष्ट्रीय चैंपियन अनाहत सिंह ने मंगलवार को यहां आसान जीत के साथ एचसीएल स्क्वाश इंडियन टूर चार के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। साभार : गूगल दुनिया के 46वें नंबर के…

Ragwendra P Singh
December 2, 2025
1 min read
एचसीएल स्क्वाश इंडियन टूर : वेलावन सेंथिलकुमार व अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में

पुरुष राष्ट्रीय विजेता वेलावन सेंथिलकुमार और महिला राष्ट्रीय चैंपियन अनाहत सिंह ने मंगलवार को यहां आसान जीत के साथ एचसीएल स्क्वाश इंडियन टूर चार के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

दुनिया के 46वें नंबर के खिलाड़ी सेंथिलकुमार ने प्री क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका के राविंदु लाकसिरी को 11-7, 11-8, 11-7 से हराया, दुनिया की 29वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत ने चेक गणराज्य की तमारा होल्जबोरोवा को 11-7, 11-7, 11-7 से हराया।

भारत के दोनों शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को पहले दौर में बाई मिली थी। दुनिया की पूर्व 10वें नंबर की खिलाड़ी जोशना चिनप्पा, महिलाओं के वर्ग में छठी वरीय तन्वी खन्ना और पुरुषों के वर्ग के दूसरे वरीय वीर चोटरानी भी अंतिम आठ में जगह बनाने में कामयाब रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।