द इंडियन व्यू

एक्सेल एंटरटेनमेंट को रणवीर सिंह के फैसले से 40 करोड़ का नुकसान

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' के प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने से फिल्म मेकर्स को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन वर्क और शूटिंग की तैयारियों में…

Ragwendra P Singh
February 9, 2026
2 min read
एक्सेल एंटरटेनमेंट को रणवीर सिंह के फैसले से 40 करोड़ का नुकसान

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' के प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने से फिल्म मेकर्स को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन वर्क और शूटिंग की तैयारियों में अब तक लगभग 40 करोड़ का निवेश किया जा चुका था।

 

जानकारी के मुताबिक, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 'डॉन 3' की शूटिंग लोकेशन्स, सेट डिजाइन और अन्य तैयारियां रणवीर सिंह की हरी झंडी मिलने के बाद ही शुरू की थीं। लेकिन कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते रणवीर ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। रणवीर का कहना है कि उन्हें स्क्रिप्ट और कहानी में सुधार की जरूरत महसूस हुई थी और वे उपलब्ध स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे।

 

एक्सेल एंटरटेनमेंट के सूत्रों का कहना है कि फिल्म के नुकसान के लिए रणवीर जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए हां कहा था और उसके बाद अचानक बाहर हो गए। वहीं, रणवीर ने इस दावे को खारिज कर दिया है और नुकसान की भरपाई करने से इन्कार किया है।

 

मेकर्स ने फिल्म से जुड़े सभी तकनीकी और क्रू मेंबर्स को सूचित किया है कि वे दूसरे प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं क्योंकि 'डॉन 3' फिलहाल बंद हो गई है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि रणवीर का यह कदम बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन-एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट में भारी झटका साबित हुआ है और इसका असर फिल्म की रिलीज और बैनर के बिजनेस पर भी पड़ेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…