एएफसी अंडर-20 एशियाई कप : सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी टक्कर
सऊदी अरब ने बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराया।…

सऊदी अरब ने बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराया।

सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला 120 मिनट तक गोलरहित बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में सऊदी अरब के गोलकीपर हामेद यूसुफ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो पेनल्टी बचाईं और अपनी टीम की जीत के हीरो बने।
दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जापान को 2-0 से हराया। मैच में मूसा टोरे ने 49वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि जयलन पियरमैन ने 67वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। फाइनल मुकाबले में सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
