एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तकनीकी खराबी, कोलकाता में रोकने का फैसला, यात्रियों को अन्य विकल्पों से भेजा जाएगा मुंबई
कोलकाता : एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (एआई-180) को गंभीर तकनीकी खराबी की वजह से आज तड़के कोलकाता हवाई अड्डे पर ही रोकना पड़ा। यह फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही थी। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित…

कोलकाता : एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (एआई-180) को गंभीर तकनीकी खराबी की वजह से आज तड़के कोलकाता हवाई अड्डे पर ही रोकना पड़ा। यह फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही थी। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। यह विमान पूर्व निर्धारित तकनीकी पड़ाव पर कोलकाता पहुंचा और उसने रात 12:45 बजे लैंड किया।
कोलकाता में विमान के बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इंजन में असामान्य कंपन और तापमान में वृद्धि है। इस वजह से पायलट ने विमान को मुंबई ले जाने का जोखिम न उठाते हुए उसे कोलकाता में ही रोकने का निर्णय लिया। कैप्टन ने सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर आधिकारिक घोषणा की। घोषणा में कहा गया कि यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल विमान से बाहर निकलना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह यात्रा की सुरक्षा प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
इसके तुरंत बाद सभी यात्रियों को कोलकाता हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में स्थानांतरित कर सुरक्षित सुविधा प्रदान की गई। एअर इंडिया भोजन, विश्राम और आगे की यात्रा संबंधी जानकारी यात्रियों को उपलब्ध करा रहा है। एअर इंडिया की तकनीकी और अभियंता टीम ने कोलकाता हवाई अड्डे पर विमान के खराब इंजन की जांच शुरू कर दी है। हवाई अड्डे पर सुरक्षा घेरे में खड़े विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। ग्राउंड स्टाफ और अभियंता विस्तृत समीक्षा कर रहे हैं।
एअर इंडिया प्रशासन यात्रियों को उनके गंतव्य यानी मुंबई तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों अथवा विमान परिवर्तन की व्यवस्था कर रहा है। यात्रियों को सूचना मोबाइल संदेश और काउंटर घोषणाओं के माध्यम से दी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
