ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 10 किमी लंबी सुरंग का ब्रेक थ्रू
नई टिहरी : ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत टिहरी जिले के ढालवाला से नीर गड्डू के बीच 10 किलोमीटर लंबी सुरंग का शुक्रवार को ब्रेक थ्रू किया गया। सुरंग के दोनों छोर आपस में जुड़ने के साथ निर्माण कार्य का एक…

नई टिहरी : ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत टिहरी जिले के ढालवाला से नीर गड्डू के बीच 10 किलोमीटर लंबी सुरंग का शुक्रवार को ब्रेक थ्रू किया गया। सुरंग के दोनों छोर आपस में जुड़ने के साथ निर्माण कार्य का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया।परियोजना अधिकारियों के अनुसार, निर्माण का यह अहम चरण निर्धारित तकनीकी मानकों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं के अनुरूप पूरा किया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर निशीथ शर्मा ने ढालवाला सुरंग के सफल ब्रेक थ्रू को परियोजना की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तकनीकी मानकों और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। परियोजना को गति देने के लिए करीब 1 हजार कर्मचारी 24 घंटे और महीने में 28 दिन कार्य कर रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमालयी क्षेत्र में इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए कैसे मानव संसाधन और तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है।उप महाप्रबंधक सिविल ओपी मालगुड़ी ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल रेल लाइन बिछाने की योजना नहीं, बल्कि पर्वतीय उत्तराखंड के परिवहन ढांचे को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना है। 125 किमी लंबी यह परियोजना 28 सुरंगों से बनकर तैयार होगी। अभी तक रेल विकास निगम लि. ने 22 सुरंगों का निर्माण कर दिया है।ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल कनेक्टिविटी विकसित होने से पर्वतीय क्षेत्रों की पहुंच, आवागमन और क्षेत्रीय संपर्क को नई गति मिलने की उम्मीद है। परियोजना के विभिन्न हिस्सों में सुरंगों समेत बड़े निर्माण कार्य लगातार जारी हैं। ऐसे में ढालवाला में हुआ सफल ब्रेक थ्रू इस बात का संकेत है कि कठिन हिमालयी भूगोल के बीच परियोजना निर्माण की रफ्तार लगातार आगे बढ़ रही है, जिससे उम्मीद है कि 2028 तक रेल चमोली के कर्णप्रयाग पहुंच सकती है, जो चारधाम और उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
