उमर अब्दुल्ला और ममता बनर्जी के बीच गुरुवार को संभावित मुलाकात, विपक्षी रणनीति पर चर्चा की संभावना
कोलकाता : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गुरुवार (10 जुलाई) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं। यह बैठक राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ में हो सकती है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी…

कोलकाता : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गुरुवार (10 जुलाई) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं। यह बैठक राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ में हो सकती है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने आ सकते हैं। यह एक शिष्टाचार मुलाकात होगी।”
अधिकारी के अनुसार, इस दौरान आगामी मानसून सत्र के मद्देनजर विपक्षी दलों की संभावित रणनीति पर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि यह दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली मुलाकात होगी। उस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था।
इस संभावित बैठक को संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी दलों के बीच तालमेल बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
