उप्र के मीरजापुर में पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराने में पादरी सहित दस गिरफ्तार
मीरजापुर : उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में प्रलोभन देकर भाेल-भाले ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पादरी समेत दस लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। बाद में कोर्ट के आदेश पर सभी को न्यायिक…

मीरजापुर : उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में प्रलोभन देकर भाेल-भाले ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पादरी समेत दस लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। बाद में कोर्ट के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने ग्राम खरहरा चर्च के पास से भोला पटेल (पादरी), कृष्णकांत तिवारी, अंगनू प्रसाद, माया पटेल (पादरी की पत्नी), फूलपत्ती, सुशीला देवी, हीरावती देवी, रेनू, लक्ष्मी और साधना को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से ईसाई धर्म की चार बाइबिल, 10 कॉपी-किताबें, तीन स्मार्ट मोबाइल फोन और एक की-पैड मोबाइल समेत अन्य चीजें बरामद हुई हैं।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ये लाेग धर्म विशेष का प्रचार कर भोले-भाले ग्रामीणों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। ये लोग गांव-गांव जाकर आर्थिक सहायता, सुविधाएं और धार्मिक पुस्तकों के माध्यम से लोगों को अपने प्रभाव में लेने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कुरकुठिया गांव निवासी आनंद दूबे की तहरीर पर इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
