उपराष्ट्रपति चुनाव में दी गई राष्ट्रहित को प्राथमिकता : दिलीप जायसवाल
पटना : उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार और पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया है। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीपी…

पटना : उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार और पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया है। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीपी राधाकृष्णन को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी मतभेदों से ऊपर उठकर लोग राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हैं, यही कारण है कि एनडीए उम्मीदवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में निर्णायक बहुमत मिला।
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे एनडीए उम्मीदवार ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। उनकी जीत इस बात का संकेत है कि भारत की लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था आज भी देश के लिए प्रतिबद्ध है। सभी मतभेदों से ऊपर उठकर लोग राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हैं और यही कारण है कि एनडीए उम्मीदवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में निर्णायक बहुमत मिला।
दिलीप जायसवाल ने माई बहिन मान योजना को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, माई बहिन मान योजना एक ठगी योजना है। जनता समझती है कि राजद और कांग्रेस झूठे वादे कर रही है। महिलाओं से ऐसे फॉर्म भरवाकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्हें पैसा तभी मिलेगा जब पार्टी चुनाव जीतेगी। हालांकि, नीतीश कुमार ने फैसला लिया और सभी मां-बहनों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का काम किया।
उन्होंने आगे कहा, सितंबर में दो करोड़ 67 लाख महिलाओं के खाते में जीविका को भेज दिया जाएगा। मैं इतना ही कहूंगा कि उनकी (विपक्ष) अब हवा निकल जाएगी।
तेजस्वी यादव ने मंगलवार को माई-बहिन मान योजना को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, हमारी पार्टी इस योजना के तहत फॉर्म भरवाने का काम जोर-शोर से कर रही है। हम न सिर्फ मां-बहन योजना के लिए फॉर्म भरवा रहे हैं, बल्कि युवाओं के लिए नौकरी के अवसर सुनिश्चित करने के लिए युवा संवाद फॉर्म भी भरवा रहे हैं। सरकार बनने पर हम इसे लागू करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
