उद्धव ठाकरे का सोनम वांगचुक को खुला समर्थन: कहा- 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत दें इस्तीफा, युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़'
पल्लवी श्रीवास्तव/ मुंबई/नई दिल्ली: परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचु के आंदोलन को अब बड़ा राजनीतिक समर्थन मिलने लगा है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और महाराष्ट्र…

पल्लवी श्रीवास्तव/ मुंबई/नई दिल्ली: परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचु के आंदोलन को अब बड़ा राजनीतिक समर्थन मिलने लगा है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वांगचुक की मांगों का खुला समर्थन किया है। ठाकरे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
उद्धव ठाकरे ने कहा, "यह बेहद शर्मनाक है कि देश का युवा सड़कों पर है, एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् अपनी जान दांव पर लगाकर अनशन कर रहा है और केंद्र सरकार अहंकार में डूबी है। नीट (NEET) और अन्य परीक्षाओं में हुए घोटालों ने लाखों छात्रों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है।" ठाकरे ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने वांगचुक की मांगें नहीं मानीं, तो इंडिया (INDIA) गठबंधन के सभी दल मानसून सत्र में संसद को नहीं चलने देंगे। इस राजनीतिक समर्थन के बाद जंतर-मंतर का आंदोलन अब एक बड़े राष्ट्रीय मुद्दे में तब्दील हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
