द इंडियन व्यू

उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल की महिला 10,000 मीटर दौड़ में जीते रजत व कांस्य

उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल की महिलाओं की 10,000 मीटर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। इस रोमांचक दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने 33:33.47 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।…

Ragwendra P Singh
February 8, 2025
2 min read
उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल की महिला 10,000 मीटर दौड़ में जीते रजत व कांस्य

उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल की महिलाओं की 10,000 मीटर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। इस रोमांचक दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने 33:33.47 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

अंकिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 34:31.03 के समय के साथ रजत पदक और सोनिया ने 35:45.19 के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। यह दौड़ उत्तराखंड की लॉन्गडिस्टेंस दौड़ में बढ़ती ताकत का प्रमाण थी, जिसमें अंकिता और सोनिया ने अपनी दृढ़ता और सहन शक्ति का प्रदर्शन किया।

इन खिलाड़ियों की उपलब्धि ने राज्य की खेल प्रतिभा को नई पहचान दी है। खेल के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए अंकिता ने कहा, "मैंने हाल ही में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और अब राष्ट्रीय खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है।

इस उपलब्धि पर मुझे गर्व है, और मुझे यह भी खुशी है कि इस साल के राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में हो रहे हैं।" सोनिया ने भी अपनी जीत पर खुशी जताते हुए कहा, "यह मेरे लिए बहुत खास है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं पदक जीतूंगी, लेकिन कड़ी मेहनत और समर्पण से यह संभव हो पाया। यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है।"

अंकिता और सोनिया के इस शानदार प्रदर्शन ने उत्तराखंड को गर्व महसूस कराया  है और राज्य की खेल नीति को मजबूती दी है। उनकी इस सफलता ने आने वाले खिलाड़ियों के लिए एक ऊंचा स्तर तय किया है, जिससे उत्तराखंड के एथलेटिक्स में उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें और प्रबल हो गई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।