द इंडियन व्यू

उत्तराखंड की बीच कबड्डी टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत गंगा नदी के तट पर आयोजित बीच कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तराखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। आज हुए मुकाबलों में महिला और पुरुष दोनों…

Ragwendra P Singh
February 10, 2025
2 min read
उत्तराखंड की बीच कबड्डी टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत गंगा नदी के तट पर आयोजित बीच कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तराखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। आज हुए मुकाबलों में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में उत्तराखंड की टीमों ने महाराष्ट्र की टीमों को शिकस्त दी।

महिला वर्ग में उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच हुए मुकाबले में उत्तराखंड ने 50-37 से जीत दर्ज की। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की महिला टीमों के बीच हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने 58-17 से जीत हासिल की। दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की टीमें भी आमने-सामने आईं, जहां हिमाचल प्रदेश ने 60-34 से मुकाबला अपने नाम किया।वहीं, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच हुए मुकाबले में हरियाणा ने 59-28 से जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग की बात करें तो उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को 42-39 से हराकर करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 52-29 से मात दी। राजस्थान और कर्नाटक के मुकाबले में राजस्थान ने 53-38 से जीत हासिल की, जबकि हरियाणा और आंध्र प्रदेश  केबीच का मुकाबला 32-32 के स्कोर पर ड्रॉ हो गया।

कल होंगे ये रोमांचक मुकाबले
महिला वर्ग:
• हिमाचल बनाम कर्नाटक
• महाराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़
• उत्तर प्रदेश बनाम दिल्ली
• हरियाणा बनाम उत्तराखंड

पुरुषवर्ग:
• उत्तर प्रदेश बनाम आंध्रप्रदेश
• महाराष्ट्र बनाम कर्नाटक
• हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश
• राजस्थान बनाम उत्तराखंड

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।