द इंडियन व्यू

शाहरुख अली चमके, यूपी हॉकी टीम सब जूनियर नेशनल के फाइनल में

उत्तर प्रदेश हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी पंजाब को 6–2 से हराकर 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच की शुरुआत में उत्तर…

Ragwendra P Singh
April 10, 2026
1 min read
शाहरुख अली चमके, यूपी हॉकी टीम सब जूनियर नेशनल के फाइनल में

उत्तर प्रदेश हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी पंजाब को 6–2 से हराकर 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच की शुरुआत में उत्तर प्रदेश ने 11वें मिनट में शाहरुख अली ने फील्ड गोल किया जिसके बाद 26, 29 मिनट में नीतीश यादव ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए 3 गोल बढ़त बना ली। इसके बाद टीम ने लगातार आक्रमण जारी रखते हुए मैच पर पकड़ मजबूत रखी।

तीसरे और चौथे क्वार्टर में उत्तर प्रदेश ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार गोल दागे। यादव शिवम (2), अली शाहरुख (2), केतन कुशवाहा (1) और राहुल यादव (1) ने गोल करते हुए टीम को मजबूती दी और मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए 6–2 से जीत हासिल की।

सेमीफाइनल मैच के प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख अली चुने गए। महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश महिला टीम कल कांस्य पदक हेतु खेलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।