द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने को तैयार यूपी की सब जूनियर हॉकी टीम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने के लिए तैयार है। यह प्रतियोगिता 01 से 12 अप्रैल 2026 तक राजगीर, बिहार में आयोजित की जा रही…

Ragwendra P Singh
April 2, 2026
1 min read
राष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने को तैयार यूपी की सब जूनियर हॉकी टीम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने के लिए तैयार है। यह प्रतियोगिता 01 से 12 अप्रैल 2026 तक राजगीर, बिहार में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता से पूर्व उत्तर प्रदेश खेल निदेशक एवं उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष डॉ आर पी सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया साथ ही टीम को होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ियों को किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हॉकी के सचिव रजनीश मिश्रा भी मौजूद रहे।

टीम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों  से चुने गए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


  • टीम के खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

  • अंकित यादव (गोलकीपर), किसलय, रोमित पाल, सुनील पाल, प्रदीप यादव, राहुल यादव, राहुल पटेल, हर्ष प्रताप सिंह, केतन कुशवाहा, शाहरुख अली, प्रहलाद राजभर, नितीश यादव, मोहम्मद दानिश, राघवेंद्र सिंह चौहान, शिवम यादव, सुर्यमणि मौर्य (गोलकीपर), करण धनुक एवं मोहम्मद आकिब रयनी।

  • टीम प्रबंधन एवं सहयोगी स्टाफ:

  • टीम मैनेजर पॉल देवेदर, टीम कोच उपेन्द्र चौहान, सहायक कोच गौरव भारद्वाज एवं फिजियो सुजॉय रॉय।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।