उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन ने पूर्व सचिव मनमोहन भार्गव को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोइंग के प्रसार में अमूल्य योगदान करने उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के पूर्व सचिव मनमोहन भार्गव के निधन के बाद शनिवार को उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की ओर से शोक सभा का आयोजन अवध वाटर स्पोर्ट्स…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोइंग के प्रसार में अमूल्य योगदान करने उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के पूर्व सचिव मनमोहन भार्गव के निधन के बाद शनिवार को उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की ओर से शोक सभा का आयोजन अवध वाटर स्पोर्ट्स क्लब, गोमती नदी तट पर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने तैराकी, नौकायन और एथलेटिक्स में अपनी छाप छोड़ी, लेकिन उनकी सबसे बड़ी विरासत उनकी उपलब्धियों से कहीं अधिक थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के अपने कार्यकाल (1986-1990) के दौरान अपनी कार्यशैली से अटूट छाप छोड़ी।
वही रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव व सचिव एम.वी.श्रीराम एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने अपने प्रेषित शोक संदेश में मनमोहन भार्गव के निधन पर शोक जताते हुए उनके रोइंग में योगदान को याद किया। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए) ने भी उनके निधन को यूपी रोइंग परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया।
आज शोक सभा में रोइंग परिवार के अधिवक्ता राकेश शुक्ला व पारितोष शर्मा, डा.आईडी शर्मा, हरीश शर्मा, एसएम भट्ट, संदीप अरोड़ा, अखिलेश सिंह, सीए एसएन द्विवेदी व अन्य खेल प्रेमियों ने भी शोक संवेदना जताई। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के पूर्व सचिव मनमोहन भार्गव का 87 साल की आयु में शुक्रवार 7 फरवरी को आकस्मिक निधन के बाद बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
