द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट 5 से 7 मार्च तक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बालिंग प्रेमियों के लिए रोमांच से भपूर क्षण आने वाला है, जब उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट-2025 का आयोजन 5 से 7 मार्च 2025 तक लखनऊ के लुलू मॉल स्थित फंटुरा बॉलिंग एली में…

Ragwendra P Singh
March 4, 2025
1 min read
उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट 5 से 7 मार्च तक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बालिंग प्रेमियों के लिए रोमांच से भपूर क्षण आने वाला है, जब उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट-2025 का आयोजन 5 से 7 मार्च 2025 तक लखनऊ के लुलू मॉल स्थित फंटुरा बॉलिंग एली में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट पूरे यूपी के बॉलिंग खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और रैंकिंग सुधारने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

साभार : गूगल

इस टूर्नामेंट में केवल एक श्रेणी होगी, और महिला खिलाड़ियों को प्रत्येक खेल में 10 पिन का हैंडीकैप प्रदान किया जाएगा, जो केवल राउंड 2 तक मान्य रहेगा। उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन पहले राउंड में खिलाड़ी 6 गेम का एक ब्लॉक खेलेंगे। कुल पिनफॉल के आधार पर शीर्ष खिलाड़ी राउंड 2 के लिए क्वालीफाई करेंगे।

दूसरे दिन दूसरे राउंड में फिर 6 गेम का दूसरा ब्लॉक होगा और पहले व दूसरे राउंड के पिनफॉल के आधार पर शीर्ष खिलाड़ी नाकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगे। तीसरे दिन नाकआउट मुकाबलों में शीर्ष चार खिलाड़ी प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले खेकर पोडियम फिनिश के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।