उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए तैयार
लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तर प्रदेश की ताइक्वांडो टीम का चयन कर लिया गया है। इन खेलों के लिए चयनित टीम की रवानगी से पूर्व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी…

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तर प्रदेश की ताइक्वांडो टीम का चयन कर लिया गया है। इन खेलों के लिए चयनित टीम की रवानगी से पूर्व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी ने शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश के ताइक्वांडो खिलाड़ी इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके उत्तर प्रदेश की पदक तालिका में वृद्धि करने में अपना योगदान देंगे।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत ताइक्वांडो की स्पर्धाओं का आयोजन 5 से 8 फरवरी, 2025 तक हल्द्वानी में होगा। इसके लिए यूपी की टीम 3 फरवरी 2025 को रवाना होगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम इस प्रकार हैं:-
क्योरगी महिला : अंडर-49 किग्रा : सीमा कनौजिया, अंडर-62 किग्रा : ऋषिता राय, अंडर-67 किग्रा : मधु सिंह (तीनों साई लखनऊ), अंडर-49 किग्रा : वैष्णवी (गौतमबुद्ध नगर)।
क्योरगी पुरुष : अंडर-68 किग्रा : विनीत कुमार (साई रायबरेली), अंडर-63 किग्रा : अभिषेक कुमार (बिजनौर), 87 किग्रा से अधिक : शिवा सिंह (साई लखनऊ), 87 किग्रा से अधिक : आदित्य नैन (बागपत)।
महिला पूमसे अंडर-30 ग्रुप : जसमेल कौर, अफशां खान, साक्षी राज (तीनों लखीमपुर), पुरुष पूमसे अंडर-30 ग्रुप : शिव गुप्ता, शरद सिंह, अदीप सिंह (तीनों लखीमपुर)
कोच : सुजीत कुमार बघेल (साई लखनऊ), शाहबाज अली (लखीमपुर), मैनेजर : देवेंद्र सिंह (आगरा), अभिषेक चौधरी (लखनऊ)।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
