ईशान किशन की कप्तानी पर बढ़ा दबाव, कमिंस की वापसी का इंतजार
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, और सनराइजर्स हैदराबाद अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने उतरेंगे। हालांकि, टीम को शुरुआती मैचों में अपनी बड़ी गेंदबाजी ताकत पैट कमिंस के…

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, और सनराइजर्स हैदराबाद अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने उतरेंगे। हालांकि, टीम को शुरुआती मैचों में अपनी बड़ी गेंदबाजी ताकत पैट कमिंस के बिना खेलना होगा, क्योंकि वह पीठ की चोट से उबर रहे हैं।
कमिंस ने एक पॉडकास्ट में कहा कि वह अब नेट्स में नियमित रूप से गेंदबाजी कर रहे हैं और टूर्नामेंट के दूसरे हाफ तथा प्लेऑफ में पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। उन्होंने जोश के साथ कहा, “अगर सब कुछ सही रहा, तो मैं फाइनल तक खेलूंगा।” कमिंस की अनुपस्थिति में हैदराबाद की तेज गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है। ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और शिवम मावी पर अब टीम की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी होगी।
वहीं, स्पिन विभाग भी पिछले मुकाबलों की तुलना में कमजोर दिखाई दे रहा है। पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। हालांकि, कमिंस ने कप्तान ईशान किशन पर भरोसा जताया। उन्होंने ईशान की पिछली घरेलू कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाया था और बल्ले से उनकी हालिया फॉर्म भी शानदार रही है। टी20 विश्व कप 2026 में ईशान ने लगातार रन बनाकर अपनी क्षमता दिखाई थी।
कमिंस की अगुवाई में पिछले सीजन हैदराबाद ने 14 में से केवल 6 मैच ही जीते थे, जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा। इस बार टीम की सफलता काफी हद तक अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। पिछली बार यह तिकड़ी लगातार अच्छे प्रदर्शन में नाकाम रही थी, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
