द इंडियन व्यू

ईशा रिखी से अलग हुए रैपर बादशाह, तलाक का किया ऐलान

मशहूर रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी ने शादी के महज पांच महीने बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट साझा कर आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी। इस खबर से उनके फैंस…

Ragwendra P Singh
September 1, 2026
2 min read
ईशा रिखी से अलग हुए रैपर बादशाह, तलाक का किया ऐलान

मशहूर रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी ने शादी के महज पांच महीने बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट साझा कर आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी। इस खबर से उनके फैंस हैरान हैं। दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें पिछले कुछ समय से सामने आ रही थीं, हालांकि अब तक दोनों की ओर से इन अटकलों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।बादशाह और ईशा ने इंस्टाग्राम पर साझा बयान में कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। दोनों ने लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले पर यह उनका एकमात्र बयान है और लोगों से उनके रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की अटकलें या अनुमान नहीं लगाने का अनुरोध किया। हालांकि, दोनों के अलग होने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।गौरतलब है कि इसी साल मार्च में ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर बेटी की शादी की तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद दोनों के विवाह की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद जून में ईशा ने 'आस्क मी एनिथिंग' (एएमए) सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। ऐसे में शादी के सिर्फ पांच महीने बाद दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। लंबे समय से चल रही रिश्ते में अनबन की चर्चाओं के बीच अब दोनों ने आधिकारिक रूप से अपने रास्ते अलग करने की पुष्टि कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…