ईरान से 312 भारतीय मछुआरे सुरक्षित स्वदेश लौटे
नई दिल्ली : ईरान में फंसे 312 भारतीय मछुआरे आर्मेनिया के रास्ते सुरक्षित स्वदेश लौटे हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया कि ईरान से 312 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित भारत लाया गया है।…

नई दिल्ली : ईरान में फंसे 312 भारतीय मछुआरे आर्मेनिया के रास्ते सुरक्षित स्वदेश लौटे हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया कि ईरान से 312 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित भारत लाया गया है। उन्होंने आर्मेनिया सरकार और वहां के विदेश मंत्री अरारात मिर्जोयान का विशेष आभार जताया। जयशंकर ने कहा कि आर्मेनिया के सहयोग से ही यह कठिन अभियान संभव हो पाया।
यह पूरा ऑपरेशन विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन सहित कई एजेंसियों के समन्वय से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
ये मछुआरे लंबे समय से ईरान में विभिन्न कारणों से फंसे हुए थे। भारत सरकार ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास किए। पहले उन्हें ईरान से निकालकर आर्मेनिया पहुंचाया गया, जहां से विमान के जरिए भारत लाया गया। इस दौरान सभी जरूरी कागजी प्रक्रिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। यात्रा के दौरान उनके खाने-पीने, स्वास्थ्य जांच और अन्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।
इससे पहले 5 अप्रैल को पश्चिम एशिया में चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच ईरान में फंसे कुल 345 भारतीय मछुआरे आर्मेनिया के रास्ते सुरक्षित चेन्नई पहुंचे थे।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
