समाचार पोर्टल

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली ( पल्लवी श्रीवास्तव) : प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इनमें पश्चिम बंगाल के कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24…

Ragwendra P Singh
July 17, 2026
1 min read
ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली ( पल्लवी श्रीवास्तव) : प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इनमें पश्चिम बंगाल के कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और मुर्शिदाबाद, हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़, उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद, दिल्ली और अन्य स्थान शामिल हैं।

यह मामला उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, जाली भारतीय पहचान पत्र बनवाने और देश के विभिन्न हिस्सों में उनके पुनर्वास में कथित रूप से शामिल संगठित गिरोह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। पश्चिम बंगाल के कलिकपुर स्थित हरौरा अल-जमियातुल इस्लामिया दारुल उलूम में तलाशी के दौरान 40 लाख रुपये नकद और सोने के सिक्के बरामद हुए।

जांच के दौरान एक मजबूत वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है जिसमें कुछ धर्मार्थ ट्रस्ट और संस्थाएं शामिल हैं। इन पर कथित रूप से भारी मात्रा में विदेशी चंदा प्राप्त करने और उसे कई बैंक खातों और बिचौलियों के माध्यम से अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल करने का आरोप है।

प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि नकद निकासी और कई छोटी-छोटी धनराशि के हस्तांतरण के माध्‍यम से संदिग्ध लाभार्थियों को धनराशि भेजी गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…

छात्रा को मिलने बुलाया, कमरे पर ले गया और तीन साथियों संग किया दुष्कर्म

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने कमरे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली…