ईडी की बड़ी कार्रवाई: सहारा ग्रुप के पूर्व निदेशक अनिल अब्राहम और ब्रोकर जीतेंद्र प्रसाद गिरफ्तार
कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सहारा ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सहारा ग्रुप के पूर्व निदेशक अनिल अब्राहम और एक पुराने…

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सहारा ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सहारा ग्रुप के पूर्व निदेशक अनिल अब्राहम और एक पुराने प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतेंद्र प्रसाद शामिल हैं।
ईडी के सूत्रों के अनुसार, अनिल अब्राहम और जीतेंद्र प्रसाद पर सहारा ग्रुप की मिलीभगत से कई प्रॉपर्टी गैर-कानूनी तरीके से बेचने और उस धन को मनीलॉन्ड्रिंग के ज़रिए इधर-उधर करने का आरोप है। इस पूरे मामले में करोड़ों रुपये के लेन-देन का संदेह है।
ईडी के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एजेंसी ने हाल ही में कोलकाता में छापेमारी की थी, जिसके दौरान ये गिरफ्तारियां हुईं। ईडी की इस रेड में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भी बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
ईडी अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई सहारा ग्रुप के खिलाफ चल रही उस बड़ी जांच का हिस्सा है जिसमें आम जनता की भारी भरकम रकम बकाया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सहारा ग्रुप पर जनता का करीब 1.74 हजार करोड़ रुपये बकाया है। एजेंसी का उद्देश्य इस कार्रवाई के ज़रिए उस रकम की वसूली की दिशा में ठोस कदम उठाना है।
फिलहाल ईडी की टीम इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
