द इंडियन व्यू

ईटीपीएल में स्टार पावर : स्टीव वॉ और ग्लेन मैक्सवेल बने फ्रेंचाइजी मालिक

यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग ने बुधवार को आस्ट्रेलिया के क्रिकेट स्टार स्टीव वॉ और ग्लेन मैक्सवेल के साथ हॉकी स्टार जैमी ड्वायेर के फ्रेंचाइजी मालिक के रूप में जुड़ने का ऐलान किया। वैश्विक बहु देश फ्रेंचाइजी लीग ईटीपीएल…

Ragwendra P Singh
January 21, 2026
2 min read
ईटीपीएल में स्टार पावर : स्टीव वॉ और ग्लेन मैक्सवेल बने फ्रेंचाइजी मालिक

यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग ने बुधवार को आस्ट्रेलिया के क्रिकेट स्टार स्टीव वॉ और ग्लेन मैक्सवेल के साथ हॉकी स्टार जैमी ड्वायेर के फ्रेंचाइजी मालिक के रूप में जुड़ने का ऐलान किया।

वैश्विक बहु देश फ्रेंचाइजी लीग ईटीपीएल बालीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने शुरू की है जिसे आईसीसी से मान्यता प्राप्त है। इसे नीदरलैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड का समर्थन हासिल है।

लीग पिछले साल शुरू की गई थी लेकिन छह टीमों का यह टूर्नामेंट इस साल खेला जायेगा जिसमें 34 मैच होंगे। ईटीपीएल ने पहली तीन टीमों एम्सटर्डम, एडिनबर्ग और बेलफास्ट के मालिकों की घोषणा कर दी है।

एम्सटर्डम टीम के मालिक आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर वॉ और आस्ट्रेलिया के पूर्व हॉकी कप्तान ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ड्वायेर की अगुवाई वाला समूह होगा। एडिनबर्ग टीम के मालिक न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर नाथन मैकुलम और काइल मिल्स होंगे।

@etplofficial

बेलफास्ट टीम आस्ट्रेलिया के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल, बीमा कंपनी एनआरएमए के पूर्व ग्रुप सीईओ रोहन लुंड की होगी। वॉ ने एक बयान में कहा ,‘‘मैं काफी सोचकर चुनता हूं कि क्रिकेट में अपना समय और ऊर्जा कहां लगानी है।

https://twitter.com/etplofficial/status/2013762779447283815

फ्रेंचाइजी क्रिकेट तेजी से बढ रहा है लेकिन यह मौका खास है क्योंकि इसमें दूरदर्शी सोच है। इस तरह से यह अलग भूमिका में मेरी क्रिकेट में वापसी भी है।’’ ईटीपीएल रूल्स ग्लोबल और क्रिकेट आयरलैंड का संयुक्त उपक्रम है। बच्चन के साथ इसमें सौरव बनर्जी, प्रियंका कौल और धीरज मल्होत्रा साझेदार हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।