इमोशनल अवतार में दिखे कार्तिक आर्यन, 'तू मेरी मैं तेरा…' का नया गाना रिलीज
बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो कार्तिक आर्यन एक बार फिर प्यार और टूटे दिल की कहानी लेकर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी।…

बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो कार्तिक आर्यन एक बार फिर प्यार और टूटे दिल की कहानी लेकर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का टाइटल ट्रैक पहले ही दर्शकों के बीच खासा चर्चित हो चुका है और अब मेकर्स ने दूसरा गाना 'तेनु ज्यादा मोहब्बत' रिलीज कर दिया है, जो सीधे दिल को छू जाता है।
टूटे दिल की कहानी बयां करता है 'तेनु ज्यादा मोहब्बत'
नया गाना 'तेनु ज्यादा मोहब्बत' सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस दर्दभरे ट्रैक को पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू ने अपनी आवाज़ दी है। गाने में कार्तिक आर्यन का किरदार बेहद भावुक नजर आता है, जहां वह शराब के नशे में डूबा अपने टूटे हुए दिल का दर्द बयां करता दिखाई देता है। इससे इशारा मिलता है कि फिल्म की कहानी में एक ऐसा मोड़ आएगा, जहां प्यार गहरे जख्म दे जाता है।
फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। रोमांस, इमोशन और म्यूजिक से सजी 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' इस साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दिल टूटे आशिकों के लिए यह फिल्म और इसका नया गाना खास साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
