द इंडियन व्यू

इमरान, नूर व करुणेश ने क्रिकेट बड्डीज को दिलाई जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच इमरान खान (नाबाद 71) के आतिशी अर्धशतक और नूर (49) की उम्दा पारी से क्रिकेट बड्डीज ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लाइव टीवी एक्सप्रेस को 85 रन से हराया। चतुर्थ…

Ragwendra P Singh
December 2, 2025
2 min read
इमरान, नूर व करुणेश ने क्रिकेट बड्डीज को दिलाई जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच इमरान खान (नाबाद 71) के आतिशी अर्धशतक और नूर (49) की उम्दा पारी से क्रिकेट बड्डीज ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लाइव टीवी एक्सप्रेस को 85 रन से हराया।

चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 

आरडीएसओ स्टेडियम पर क्रिकेट बड्डीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 3 विकेट पर 209 रन का विशाल स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज करुणेश उपाध्याय (51 रन, 29 गेंद, 9 चौके) कें बाद इमरान खान ने भी 34 गेंदों पर 9 चौके व छक्के से नाबाद 71 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली।

वहीं नूर ने 35 गेंदों पर 6 चौके से 49 रन का योगदान किया। लाइव टीवी एक्सप्रेस से मो.फैसल व इमरान अली को 1-1 विकेट की सफलता मिली।

जवाब में लाइव टीवी एक्सप्रेस लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 124 रन ही बना सका। सलामी बल्लेबाज अरविंद वर्मा ने 34 रन की पारी खेली।

डा.पीयूष कुसुमवाल ने 18, आशीष मिश्रा ने 15 व मो.फैसल ने 14 रन जोड़े। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। क्रिकेट बड्डीज से अरविंद मिश्रा को 2 विकेट की सफलता मिली। सईद, राजेंद्र कुमार, इमरान खान व अविनाश श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट की सफलता पाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।