इटली में टेनिस की नई क्रांति: सैन सिरो स्टेडियम में गूँजेगा टेनिस का शोर, होगा ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर की लोकप्रियता का असर उनके देश इटली के टेनिस पर भी साफ तौर पर देखा जा रहा है। एटीपी फ़ाइनल और डेविस कप फ़ाइनल के बाद अब इटली विंबलडन की तैयारी से जुड़े एक एटीपी टूर्नामेंट की भी…

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर की लोकप्रियता का असर उनके देश इटली के टेनिस पर भी साफ तौर पर देखा जा रहा है। एटीपी फ़ाइनल और डेविस कप फ़ाइनल के बाद अब इटली विंबलडन की तैयारी से जुड़े एक एटीपी टूर्नामेंट की भी मेजबानी करेगा।
यह टूर्नामेंट 2028 से घास के कोर्ट पर खेला जाएगा और इसका आयोजन मिलान के सैन सिरो स्टेडियम में किए जाने की संभावना है। सिनर ने पिछले साल विंबलडन का खिताब जीता था।

इटली टेनिस महासंघ अध्यक्ष एंजेलो बिनाघी ने कहा है कि उन्होंने 250 स्तर के एटीपी टूर टूर्नामेंट के अधिकार खरीद लिए हैं। यह टूर्नामेंट हर साल जून महीने में 2028 से आयोजित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
