इंडिया ओपन : मिश्रित युगल में तनीषा क्रैस्टो व ध्रुव कपिला की जीत
पेरिस ओलंपिक के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला ने भविष्य में बैडमिंटन के इस वर्ग में भारत के लिये उम्मीदें जगाई है। ज्वाला गुट्टा और वी दीजू भारत की सर्वश्रेष्ठ मिश्रित युगल टीम थी जो…

पेरिस ओलंपिक के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला ने भविष्य में बैडमिंटन के इस वर्ग में भारत के लिये उम्मीदें जगाई है। ज्वाला गुट्टा और वी दीजू भारत की सर्वश्रेष्ठ मिश्रित युगल टीम थी जो विश्व रैंकिंग में छठे स्थान तक पहुंचे थे।

उनके संन्यास के बाद सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फिर सात्विक ने चिराग शेट्टी के साथ पुरूष युगल पर फोकस करने के लिये अलग होने का फैसला किया।
तनीषा ने एक समाचार एजेंसी से कहा ,‘हमने ओलंपिक से पहले कुछ टूर्नामेंटों में साथ खेला और इस साझेदारी में काफी संभावनायें दिखी। मुझे लगता है कि हम दोनों के लिये यह साझेदारी शुरू करने का फैसला सही था।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ध्रुव काफी प्रतिभाशाली मिश्रित युगल खिलाड़ी है। उसे खेल की काफी समझ है और हम दोनों एक दूसरे के साथ शानदार जोड़ी बना सकते हैं।’’ उन्होंने इंडिया ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में चीनी ताइपै के चेन चेंग कुआन और सू यिन हुइ को 8.21, 21.19, 21.17 से हराकर शानदार शुरूआत की।
ध्रुव ने पहले एमआर अर्जुन के साथ पुरूष युगल में खेला लेकिन अर्जुन को चोट लगने के बाद उन्हें मिश्रित युगल पर फोकस करना पड़ा। ध्रुव ने कहा ,‘‘मैं पहले मिश्रित युगल नहीं खेलता था लेकिन जोड़ीदार नहीं होने के कारण मैने एक ही वर्ग पर फोकस करने का फैसला किया था। अर्जुन अब ठीक है और विष्णु के साथ खेलता है।’’
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
