इंडिया ओपन : भारत के बड़े दल की लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु करेंगे अगुवाई
लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु की अगुवाई में भारत का सबसे बड़ा दल 14 जनवरी से शुरू होने वाले योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलेगा। साभार : गूगल ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन, एन से यंग और दुनिया…

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु की अगुवाई में भारत का सबसे बड़ा दल 14 जनवरी से शुरू होने वाले योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलेगा।

ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन, एन से यंग और दुनिया के नंबर एक शी युकी जैसे शीर्ष सितारों के साथ भारत के 21 खिलाड़ी इसमें खेलेंगे। इसमें पुरुष एकल में तीन, महिला एकल में चार, पुरुष युगल में दो, महिला युगल में आठ और मिश्रित युगल में चार जोड़ियां चुनौती पेश करेंगी।
भारतीय बैडमिंटन संघ महासचिव संजय मिश्रा ने कहा, ‘‘ सुपर 750 प्रतियोगिता में इतने सारे भारतीय खिलाड़ियों का प्रतिस्पर्धा करना विश्व मंच पर भारतीय बैडमिंटन के विकास और उन्नति का प्रतीक है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ शुरुआत हैं। इस साल हमारे स्थापित खिलाड़ियों के साथ नये नाम भी भारतीय बैडमिंटन की चमक को बढ़ायेंगे।’’ भारत के 14 खिलाड़ियों ने इसके पिछले दो सत्र में हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट के पिछले आयोजन में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी पुरुष युगल फाइनल में पहुंचे थे जबकि एचएस प्रणय का 2024 में पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
चीन मास्टर्स 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चिराग और सात्विक पुरुष युगल में एक बार फिर खिताब के प्रबल दावेदार होंगे। चोट से लौट रहे सात्विक पेरिस ओलंपिक के बाद अपनी लय हासिल करने की कोशिश करेंगे।
सात्विक-चिराग के अलावा भारत की उम्मीदें पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु पर भी होंगी। इस प्रतियोगिता में विश्व के शीर्ष-20 पुरुष एकल खिलाड़ियों में से 18 और शीर्ष-20 महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ियों में से 14 खेलेंगे।
पुरुष युगल जोड़ियों में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के लियांग वेइकेंग एवं वांग चांग और इंडोनेशिया के फजर अल्फियान एवं मुहम्मद रियान अर्दिआंतो शामिल हैं।
पुरुष एकल : लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावत
महिला एकल : पीवी सिंधु, मालविका बंसोड़, अनुपमा उपाध्याय, आकर्षी कश्यप
पुरुष युगल : चिराग शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, के साई प्रतीक, पृथ्वी के रॉय
महिला युगल : त्रिसा जॉली, गायत्री गोपीचंद, अश्विनी पोनप्पा,तनीषा क्रास्टो, रुतुपर्णा पांडा,श्वेतापर्णा पांडा, मनसा रावत,गायत्री रावत, अश्विनी भट्ट, शिखा गौतम, साक्षी गहलावत, अपूर्वा गहलावत, सानिया सिकंदर, रश्मि गणेश, मृण्मयी देशपांडे, प्रेरणा अलवेकर
मिश्रित युगल : ध्रुव कपिला, तनीषा क्रास्टो, के सतीश कुमार, आद्या वरियाथ, रोहन कपूर, जी रुथविका शिवानी, अशिथ सूर्या, अमृता प्रमुथेश
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
