द इंडियन व्यू

इंडिया ओपन : दूसरे दौर में अनुपमा, तनीषा व अश्विनी

एचएस प्रणय और प्रियांशु राजावत जुझारू प्रदर्शन के बावजूद हार गए लेकिन पूर्व राष्ट्रीय विजेता अनुपमा उपाध्याय इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई। प्रियांशु को दुनिया के सातवें नंबर के…

Ragwendra P Singh
January 15, 2025
1 min read
इंडिया ओपन : दूसरे दौर में अनुपमा, तनीषा व अश्विनी

एचएस प्रणय और प्रियांशु राजावत जुझारू प्रदर्शन के बावजूद हार गए लेकिन पूर्व राष्ट्रीय विजेता अनुपमा उपाध्याय इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई।

प्रियांशु को दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी जापान के कोडाइ नराओका ने 21.16, 20.22, 21.13 से हराया। वहीं प्रणय को चीनी ताइपै के सू लि यांग ने 16.21, 21.18, 21.12 से हराया। महिला वर्ग में अनुपमा ने हमवतन रक्षिता श्री को 21.17, 21.18 से हराया। गोपीचंद अकादमी की दोनों प्रशिक्षु कोर्ट के बाहर घनिष्ठ मित्र हैं।

तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने काव्या गुप्ता और राधिका शर्मा को 21.11, 21.12 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं रूतुपर्णा और स्वेतापर्णा पांडा ने थाईलैंड की पी ऐमवारीस्रीसाकुल और सरिसा जानपेंग को 7.21, 21.19, 21.14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

सुबह आकर्षि कश्यप को थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग ने 21.17, 21.13 से हराया। मालविका बंसोड को दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी चीन की हान युइ ने 21.16, 21.11 से हराया। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और ओलंपिक विजेता कोरिया की अन सि यंग ने चीनी ताइपै की चियू पिन चियान को 22.20, 21.15 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।