समाचार पोर्टल

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सम्मानित होंगी रेखा

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 में सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उनकी…

Ragwendra P Singh
July 28, 2026
2 min read
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सम्मानित होंगी रेखा

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 में सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर उनकी प्रतिष्ठित फिल्म 'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएगी। मुजफ्फर अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 1981 में रिलीज हुई थी और इस साल अपनी रिलीज के 45 वर्ष पूरे कर रही है। फिल्म में रेखा के अलावा फारूख शेख, नसीरुद्दीन शाह और राज बब्बर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

 

'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग को लेकर रेखा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनकी यादों और जीवन का अहम हिस्सा है। रेखा ने कहा कि इतने वर्षों बाद इस फिल्म को वैश्विक मंच पर फिर से सम्मान मिलना उनके लिए भावुक और विनम्र कर देने वाला अनुभव है। उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा उनके जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है और आईएफएफएम में उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त करना उनके लिए बेहद खास सम्मान है।

 

रेखा ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसे केवल अपनी उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी फिल्मकारों, लेखकों, संगीतकारों और सहयोगियों को समर्पित करती हैं, जिन्होंने उनके फिल्मी सफर को यादगार बनाया। आईएफएफएम 2026 का आयोजन 13 से 23 अगस्त तक मेलबर्न में होगा। इस दौरान अभिनेता पंकज त्रिपाठी को भी 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान से नवाजा जाएगा।

 

--------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…

लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान

अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…