द इंडियन व्यू

इंडियन इलेवन की जीत में अनुज कुमार सिंह का कमाल

लखनऊ। उम्दा बल्लेबाजी के बाद मैन ऑफ द मैच अनुज कुमार सिंह (3 विकेट) की अगुवाई में धारदार गेंदबाजी से इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब ने 20वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन क्रिकेट लीग में एलडीए कोचिंग सेंटर को 23 रन से शिकस्त दी।…

Ragwendra P Singh
January 14, 2025
1 min read
इंडियन इलेवन की जीत में अनुज कुमार सिंह का कमाल

लखनऊ। उम्दा बल्लेबाजी के बाद मैन ऑफ द मैच अनुज कुमार सिंह (3 विकेट) की अगुवाई में धारदार गेंदबाजी से इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब ने 20वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन क्रिकेट लीग में एलडीए कोचिंग सेंटर को 23 रन से शिकस्त दी।

20वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन क्रिकेट लीग

एलडीए स्टेडियम पर इंडियन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन का स्कोर बनाया। शिवांश यादव ने 47 गेंदों पर 3 चौके व 2 छक्के से नाबाद 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। शिवम यादव ने 44 व शुभांकर ने 29 रन का योगदान किया। एलडीए कोचिंग सेंटर से शिवम पाण्डेय ने 3 जबकि स्नेह कुमार दीक्षित व मनीष शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

जवाब में एलडीए कोचिंग सेंटर 36.3 ओवर में 180 रन ही बना सका। शुभम सिंह (55) के अर्धशतक के अलावा प्रियांशु आनंद (35) व आदित्य पाण्डेय (26) ने टिकाऊ पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।इंडियन इलेवन से अनुज कुमार सिंह ने 3 जबकि उदय प्रताप सिंह व मनु राजा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।