इंडिगो एयरलाइन एक मई से दोहा के लिए फिर से शुरू करेगा उड़ान
नई दिल्ली : देश की बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो पश्चिम एशिया में तनाव के चलते उड़ानों के निलंबन के बाद एक मई से दोहा के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू करेगा। इंडिगो ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पश्चिम एशिया संकट के चलते…

नई दिल्ली : देश की बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो पश्चिम एशिया में तनाव के चलते उड़ानों के निलंबन के बाद एक मई से दोहा के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू करेगा।
इंडिगो ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पश्चिम एशिया संकट के चलते मध्य-पूर्व के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र के फिर से खुलने के बाद एक मई से भारत के विभिन्न शहरों को दोहा से जोड़ने वाली उसकी सभी उड़ानें फिर से शुरू हो जाएंगी। कतर सहित मध्य पूर्व के लिए उड़ानें इस क्षेत्र में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थीं।
एयरलाइन ने कहा कि इंडिगो अब दोहा के लिए अपनी 60 से अधिक साप्ताहिक उड़ानों का नियमित शेड्यूल फिर से शुरू करेगा। मौजूदा हवाई क्षेत्र की स्थितियों और संबंधित अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इंडिगो 7 घरेलू शहरों, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कन्नूर, कोच्चि और मुंबई से दोहा के लिए अपनी 60 से ज्यादा साप्ताहिक उड़ानों के नियमित शेड्यूल को फिर से शुरू कर रहा है।
इंडिगो ने कहा कि उसका यह कदम यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा और संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भरोसेमंद और निर्बाध यात्रा प्रदान करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। क्योंकि दोहा एक अहम ग्लोबल ट्रांज़िट हब के तौर पर काम करता है, जो भारत को बड़े इंटरनेशनल बाजारों से जोड़ता है।
एयरलाइन ने कहा कि इंडिगो के फिर से शुरू हुए परिचालन इस शहर की यात्रा करने वाले ग्राहकों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करेंगे। कतर से यात्रा करने वाले ग्राहक भी एयरलाइन के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से भारत और उससे आगे के कई शहरों से जुड़ सकेंगे। कंपनी ने कहा कि ग्राहक इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट www.goIndiGo.in, मोबाइल ऐप, या अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के माध्यम से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं और उसे बुक कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
