इंटरनेशनल लीग टी-20 में दिखा आंद्रे रसेल की अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा
स्टार वेस्टइंडीज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा दिखाने के लिए दुनिया भर में जाने जाते है। और यही काम उन्होंने फिर एक बार इंटरनेशनल लीग टी-20 में किया है। टूर्नामेंट में आंद्रे रसेल अबू धाबी नाइट…

स्टार वेस्टइंडीज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा दिखाने के लिए दुनिया भर में जाने जाते है। और यही काम उन्होंने फिर एक बार इंटरनेशनल लीग टी-20 में किया है। टूर्नामेंट में आंद्रे रसेल अबू धाबी नाइट राइडर्स के कप्तान है। इन फॉर्मेट में अब तक खरे उतरे हैं। पहला मुकाबला गंवाने के बाद अबू धाबी नाइट राइडर्स ने दूसरा मुकाबला शानदार अंदाज में जीता।

टीम का दूसरा मैच शारजाह वॉरियर्ज से था। जिसमें उसने 30 रन की जीत दर्ज की। इस जीत के नायक भले ही डेविड विली बने। लेकिन इसकी बुनियाद आंद्रे रसेल ने 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर पहले ही लिख दी थी।
जब मैदान पर आंद्रे रसेल बल्लेबाजी करने उतरे थे टीम का स्कोर 16वें ओवर में 5 विकेट पर 109 रन था। फिर उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की अबू धाबी नाइट राइडर्स के स्कोर बोर्ड में 50 रन और जुड़ गए।
आंद्रे रसेल ने सिर्फ 12 गेंदों पर 24 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। मतलब 200 की स्ट्राइक रेट से खेला रहा। उनकी तूफानी पारी की एक और खास बात रही कि उन्होंने चौके नहीं सिर्फ छक्के मारे। रसेल ने 3 छक्के मारे, जबकि चौके एक भी नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
