द इंडियन व्यू

इंटर मिलान की धमाकेदार वापसी, कोमो को 4-3 से हराकर सीरी ए में 9 अंकों की बढ़त

इंटर मिलान ने कोमो के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत दर्ज की और इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए में अपनी बढ़त को 9 अंकों तक पहुंचा दिया। मार्कस थुरम और डेनजेल डम्फ्रीस ने इंटर के लिए दो-दो गोल किए। इस जीत से टीम को…

Ragwendra P Singh
April 13, 2026
2 min read
इंटर मिलान की धमाकेदार वापसी, कोमो को 4-3 से हराकर सीरी ए में 9 अंकों की बढ़त

इंटर मिलान ने कोमो के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत दर्ज की और इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए में अपनी बढ़त को 9 अंकों तक पहुंचा दिया।

मार्कस थुरम और डेनजेल डम्फ्रीस ने इंटर के लिए दो-दो गोल किए। इस जीत से टीम को दूसरे स्थान पर मौजूद नेपोली के पर्मा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ से मिले मौके का फायदा मिला और उसने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली।

इंटर मिलान के अब 32 मैचों में 75 अंक हो गए हैं, जबकि नेपोली के भी 32 मैचों में 66 अंक हैं। एसी मिलान 32 मैचों में 63 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। इस प्रतियोगिता में अब 6 राउंड के मैच बाकी हैं। कोमो की ओर से एलेक्स वैले और निको पाज़ ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई थी। लुकास दा कुन्हा ने 89वें मिनट में पेनल्टी पर कोमो के लिए तीसरा गोल किया।

@Inter_en

इस हार के कारण कोमो चौथे स्थान से खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है, जिससे उसकी चैंपियंस लीग में जगह बनाने की दौड़ से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है। बोलोग्ना ने रेमो फ्रूलर और रिकार्डो ओरसोलिनी के गोलों की मदद से लेसे को 2-0 से हराया, जबकि जेनोआ ने रुस्लान मालिनोव्स्की और कालेब एकुबन के गोलों से सासुओलो को 2-1 से मात दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।