इंग्लैंड ने सबसे पहले विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई, पुर्तगाल को करना होगा इंतजार
इंग्लैंड अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाला यूरोप का पहला देश बन गया है, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल को हंगरी के खिलाफ इंजरी टाइम में गोल खाने के चलते अपना स्थान पक्का करने…

इंग्लैंड अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाला यूरोप का पहला देश बन गया है, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल को हंगरी के खिलाफ इंजरी टाइम में गोल खाने के चलते अपना स्थान पक्का करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
लाटविया पर इंग्लैंड 5-0 से जीती, जिसमें कप्तान हैरी केन ने पहले हाफ में दो गोल किए। इससे इंग्लैंड ने दो मैच शेष रहते अपने ग्रुप में पहला स्थान पक्का कर लिया। इंग्लैंड इस तरह से लगातार आठवें विश्व कप में खेलेगा। इंग्लैंड ने जर्मन कोच थॉमस ट्यूशेल के मार्गदर्शन में अब तक क्वालीफाइंग के छह मैचों में एक भी गोल नहीं खाया है।
मैच के बाद केन ने कहा, ‘‘कभी-कभी यह आसान बन जाता है लेकिन क्वालीफाई करना मुश्किल भी हो सकता था। हम किसी भी टीम के खिलाफ खेलें, हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।’’

लिस्बन में खेले गए मैच में रोनाल्डो के दो गोल से पुर्तगाल ने हंगरी पर 2-1 की बढ़त बनाई थी और वह अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के बेहद करीब आ गया था।
इस मैच में जीत से पुर्तगाल का अपने ग्रुप में पहला स्थान पक्का हो जाता, लेकिन डोमिनिक सोबोस्ज़लाई ने इंजरी टाइम के पहले मिनट में गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया। इससे रोनाल्डो और पुर्तगाल का विश्व कप में जगह सुरक्षित करने का इंतजार बढ़ गया। रोनाल्डो विश्व कप क्वालीफायर में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उनके नाम पर अब 41 गोल दर्ज हो गए हैं। उन्होंने ग्वाटेमाला के खिलाड़ी कार्लोस रुइज़ (39 गोल) को पीछे छोड़ा। पिछले दो विश्व कप में जगह बनाने में नाकाम रहने वाले इटली ने इजरायल को 3-0 से हराकर कम से कम प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। इटली अभी अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है।
वह नॉर्वे से तीन अंक पीछे है, जिसका गोल अंतर कहीं बेहतर है। स्पेन ने बुल्गारिया को 4-0 से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वह तुर्किए से तीन अंक आगे है जिसने जॉर्जिया को घरेलू मैदान पर 4-1 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
