इंग्लैंड दौरे पर नहीं मिला मौका, कुलदीप बोले- टीम कॉम्बिनेशन की वजह थी बाहर रहना
कुलदीप यादव बेहतरीन फॉर्म में हैं। एशिया कप में अभी तक हुए भारत के दोनों ही मैचों में उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। उन्होंने यूएई के खिलाफ 4 तो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 3 विकेट हासिल किए। उन्हें इंग्लैंड…

कुलदीप यादव बेहतरीन फॉर्म में हैं। एशिया कप में अभी तक हुए भारत के दोनों ही मैचों में उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। उन्होंने यूएई के खिलाफ 4 तो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 3 विकेट हासिल किए। उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम में चुना गया था लेकिन सीरीज के सभी 5 टेस्ट में उन्हें मौका तक नहीं मिला। वह बेंच ही गरम करते रहे।

अब ओमान के खिलाफ मैच से पहले कुलदीप यादव ने उसे लेकर चुप्पी तोड़ी है और कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ी बात कही है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट लगातार कहते रहे कि कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में रखना चाहिए।
उनके आने से भारत टेस्ट में 20 विकेट हासिल कर सकेगा लेकिन टीम मैनेजमेंट का रुख अलग ही रहा। उसका जोर विशेषज्ञ गेंदबाजों से ज्यादा बोलिंग ऑलराउंडरों पर था। ऐसे गेंदबाज जो जरूरत पड़ने पर ठीक-ठाक बैटिंग भी कर सके।
ओमान के खिलाफ मैच से पहले गुरुवार को कुलदीप यादव ने इंग्लैंड दौरे में खुद को मौका नहीं दिए जाने पर कहा कि हेड कोच गौतम गंभीर ने उनसे साफ-साफ कहा था। उन्होंने बताया था कि वह बैटिंग में गहराई चाहते हैं। 30 साल के स्पिनर कुलदीप यादव को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में खुद को मौका नहीं दिए जाने का कोई मलाल भी नहीं है।
कुलदीप ने कहा, 'कम्यूनिकेशन क्लियर था। कभी-कभी मुझे लगा कि मैच खेल सकता था लेकिन दुर्भाग्य से बैटिंग में गहराई या कॉम्बिनेशन के चलते मैं जगह नहीं बना पाया।
गौतम भाई इसके बारे में बहुत स्पष्टवादी थे। यह स्किल या बैटिंग का मामला नहीं था बल्कि हालात के हिसाब से टीम कॉम्बिनेशन का मामला था।
मैंने अपने समय का लुत्फ उठाया और बहुत कुछ सीखा।' कुलदीप यादव ने आगे कहा, 'जब आप नहीं खेलते हैं तब आप ऑब्जर्व करके और भी ज्यादा सीखते हैं और बेहतर खिलाड़ी बनते हैं। दूसरों को दोष देना आसान है, लेकिन अपनी कमोजोरी को स्वीकार करना और उसमें सुधार करना कठिन होता है।'
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
